फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : घर से खेत पर गए किसान की नाले में मिली अधजली लाश...शरीर पर निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गोवर्धन रोड स्थित कंचनपुर नाले में मंगलवार की रात को किसान का अधजली अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। परिजन ने हत्या कर शव को नाले में फेंकने की आशंका जताई है। गांव जिखन निवासी राजू ने बताया कि उनके पिता मुरारी (58) खेती का कार्य करते थे। मंगलवार की सुबह रोजाना की तरह पर खेत पर काम करने के लिए घर से निकले। शाम को जब लौटकर नहीं आए तो चिंता हुई। वह अन्य परिजन के साथ पिता को खोजने के लिए खेत पर पहुंचे, लेकिन यहां भी वह नहीं मिले।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें