फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रीराधा मान बिहारी लाल संकीर्तन मंडल के वार्षिकोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा

श्रीराधा मान बिहारी लाल संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में बलदेव में प्रथम वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास, धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। शुभारंभ पद्मश्री संत रमेश बाबा महाराज, राधाकांत शास्त्री ने करते हुए सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। श्री राधा मान बिहारी के डोले के साथ भव्य शोभायात्रा नगर परिक्रमा करते हुए निकाली गई।श्रद्धालु नाचते-गाते, जयकारे लगाते नजर आए। बलदेव नगरी राधामय नजर आई। संत रमेश बाबा महाराज का आरती उतार कर संयोजक अमित भारद्वाज, पीयूष भारद्वाज, मनोज गर्ग आदि ने किया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत सम्मान किया। शाम को भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। संयोजक अमित भारद्वाज व मनोज गर्ग ने बताया प्रभात फेरी के प्रथम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव संत रमेश बाबा महाराज के आशीर्वाद से किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें