फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:साैंख में मां चामुंडा मंदिर में सजाए छप्पन भोग, धूमधाम से निकाली कलश यात्रा

मथुरा के सौंख में मां चामुंडा देवी मंदिर युवा सेवा समिति के तत्वावधान में चामुंडा देवी परिसर में छप्पनभोग और फूल बंगला का आयोजन किया गया। इससे पूर्व कलश शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में 1100 कलश लेकर महिलाएं निकलीं। शोभायात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद मां चामुंडा देवी समिति के पदाधिकारियों द्वारा दुग्धाभिषेक किया गया। इसके बाद फूल बंगला सजाया गया। दर्शनों के लिए मंदिर में देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शनिवार को विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। महंत रमेश बाबा ने प्रसाद वितरित किया। इस मौके योगेश बंसल, शालू अग्रवाल, लोकेश कुशवाह, सचिन, हेमंत गोयल, रामू अग्रवाल, शिवम सिंघल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें