मथुरा के सौंख में पुलिस प्रशासन द्वारा बाबा कढ़ेरा सिंह शिक्षण संस्थान में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में पुलिस द्वारा साइबर क्राइम, पॉक्सो एक्ट, डायल 112 सहित अन्य अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। शुभारंभ चेयरमैन सुरेश सिंह ने किया। सीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि आज के समय में साइबर क्राइम बहुत तेजी से चल रहा है। इसमें अधिकांश लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। साइबर ठगों से सावधान रहें। बेटियां को अब कहीं डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस हर कदम पर आपकी सुरक्षा में तैनात है। उन्होंने कहा कि अपराधी मोबाइल पर वीडियो कॉल करते है। इसके बाद फोटो लेकर ब्लैकमेल करते है। इससे परेशान होकर बेटियां घटनाओं को अंजाम देती है। कोई परेशानी हो तो पुलिस को तत्काल फोन करें। इस मौके पर उपनिरीक्षक मीनू सिंह, दीपाली, अरविंद सिंह मलिक, विजेंद्र सिंह, सुबाला कुमारी, प्रबंध निदेशक गौरव सिंह, व्यवस्थापक प्रहलाद सिंह, प्रधानाचार्य देवाशीष सेन, समन्वयक विपिन सिंह, अशोक कुमार, मनोज, ऋषि शर्मा आदि उपस्थित रहे।