फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खाद की समस्या पर किसान संगठन का धरना दूसरे दिन भी प्रदर्शन, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप

किसानों की खाद की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने सहकारी बैंक, बलदेव पर दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन में पहुंचे उपनिबंधक सहकारी समिति (एआर) विवेक कौशल को किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। प्रशासन पर अनदेखी के आरोप लगाए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई। नायब तहसीलदार मीनू राजपूत के आश्वासन पर ज्ञापन सौंपकर धरना स्थगित किया। मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने कहा कि समस्या समाधान नहीं हुआ तो सभी तहसीलों पर आंदोलन होगा। किसानों को खाद वितरण प्राथमिकता से किया जाए। जिलाध्यक्ष संजय पाराशर ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से समस्या उत्पन्न हुई हैं। खाद वितरण में धांधली हुई है। जांच होनी चाहिए, खाद की अतिरिक्त व्यवस्था की जाए। टोकन से खाद वितरण हो। इस दौरान सतीश चंद्र, बिल्ला सिंह, कुंतभोज, हीरो काका, हरिपाल सिंह परिहार आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें