फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एक्सप्रेस-वे के टोल को किसानों ने कराया फ्री, दो घंटे तक रहा कब्जा

मथुरा के मांट में भाकियू कार्यकर्ताओं ने समस्याओं को लेकर बुधवार को यमुना एक्सप्रेस-वे के जाबरा टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। अधिकारियों के न आने पर गुस्साए किसानों ने टोल को फ्री कर दिया। बाद में चार सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। भाकियू जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में किसान बुधवार को यमुना एक्सप्रेस-वे के जाबरा टोल प्लाजा पहुंचे। यहां टोल फ्री करने एवं किसानों की समस्याओं को लेकर धरना देते हुए प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर सक्षम अधिकारी न आने पर गुस्साए किसानों ने तीन बूथों को कब्जे में लेकर उन्हें टोल फ्री कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें