मथुरा में खरीफ सीजन में खाद लेने के लिए किसान समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। किसानों को खाद नहीं मिलने से वह परेशान है। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारी जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पहलवान ने कहा किसान खाद के लिए सुबह से ही समितियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनको खाद नहीं मिलने से वह निराश होकर वापस लौट रहे है। उन्होंने कहा कि 13 सितंबर से इन समस्याओं को लेकर महापंचायत की जाएगी। डीएम कार्यालय पर सभी किसान पदाधिकारियों ने ऐलान कर दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के नगला लोका, घड़ी नन्दू में जलभराव व कीचड़ से गांव के लोग परेशान है।