फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फ्रूटी के शौकीन हैं यहां के बंदर... वसूली के लिए उतार लेते चश्मा, निकाल लेते पर्स

शौक तो शौक है। शौक चाहे आदमी का हो या बंदर का...। ये पूरा होना ही चाहिए। आदमी अपने शौक को पूरा करने के लिए कुछ भी कर बैठता है... तो बंदर भी कम नहीं। बंदर अगर वृंदावन के हों तो फिर आप संभल जाइए। ये अपने शौक को पूरा कराने के लिए वसूली से भी बाज नहीं आते। इनका शौक सिर्फ एक फ्रूटी है। वृंदावन आस्था का बड़ा केंद्र है। यहां सामान्य दिनों में रोज 70 हजार से ज्यादा श्रद्धालु बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचते हैं। वीकेंड या छुट्टी के दिन ये संख्या लाख से काफी ऊपर चली जाती है। यहां बड़ी तादात में बंदर हैं। इन्हें फ्रूटी का चस्का लग गया है। ये अपना शौक पूरा करने वसूली करने लगे हैं। ये कभी चश्मा उतार ले जाते तो कभी जेब से पर्स निकाल ले जाते। मोबाइल भी छीन लेते हैं। ये सामान वापस तब मिलता जब, इन्हें फ्रूटी पेश कर दी जाती है। अगर ये अपने कुनबे के साथ हैं तो सामान वापस पाने के लिए सभी को फ्रूटी पेश करनी होगी। इसमें जितनी देर होगी, नुकसान उतना बढ़ता जाएगा। यहां के दिनेश सारस्वत इसकी तस्दीक भी करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें