फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फरसे वाले बाबा की कैसे हुई माैत? रात के अंधेरे में कंटेनर ने कुचल दिया? प्रत्यक्षदर्शी ने बताया सच

मथुरा-हरियाणा की सीमा पर स्थिति कोसी में आधी रात को फरसे वाले बाबा की कंटेनर से कुचलकर माैत हो गई। बाबा की माैत से मथुरा में बवाल मच गया। इस दाैरान बाबा के साथ माैजूद उनकी गोशाला के एक सेवक ने पूरा घटनाक्रम बताया कि आखिर उस वक्त हुआ क्या था? चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा के सेवक भीम ने बताया कि रात के समय में बाबा को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गोवंश को कंटेनर से ले जा रहे हैं। इस सूचना पर बाबा हरियाणा बाॅर्डर पर पहुंचे। एक कंटेनर को आता देख उन्होंने रुकवा लिया। इसी दाैरान तेज रफ्तार में आ रहे एक कंटेनर ने बाबा को टक्कर मार दी। भीम ने बताया कि इस दाैरान बाबा ने उन्हें धक्का दे दिया। जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन बाबा कंटेनर की चपेट में आ गए। उनकी माैत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें