मथुरा में एक महीने पहले नाली निर्माण के लिए सड़क खोदी गई थी। इसके बाद सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। औरंगाबाद के बीचोंबीच खुदे पड़े इस मार्ग से दुकानदार और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डेढ़ महीने से उठ रही धूल से स्थानीय लोगों का बुरा हाल है।