मथुरा में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने तहसील गोवर्धन स्थित राधाकुंड का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही ई-रिक्शा में बैठकर गोवर्धन में व्यवस्थाएं परखी और अधीनस्थों को श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए।