मथुरा के गोवर्धन में लगने वाले राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला को लेकर डीएम की अध्यक्षता में तहसील सभागार में आयोजित बैठक में संतों से मेला की व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव मांगे गए। बैठक में मुड़िया संत भी शामिल हुए। इसके उपरांत पौधारोपण किया, दानघाटी मंदिर पहुंच गिरिराजजी की पूजा अर्चना की तथा परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर अधीनस्थों को निर्देश दिए। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर जन सुविधाओं का निरीक्षण किया। दानघाटी मंदिर पहुंच गिरिराज जी की पूजा अर्चना की। सेवायत मथुरा दास कौशिक ने प्रसादी दुपट्टा ओढ़ाया तो सेवायत पवन कौशिक ने प्रसाद भेंट किया। इसके उपरांत महमदपुर बाईपास चौराहा, जमनावता चौराहा व राधाकुंड बाईपास का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम नीलम श्रीवास्तव, सीओ अनिल कुमार सिंह, गोवर्धन थाना प्रभारी रवि त्यागी, तहसीलदार मनीष कुमार, पीठाधीश्वर महंत केशव दास महाराज, दानघाटी मंदिर से अंशु कौशिक, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश पहलवान आदि थे।