फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एनएसयूआई के छात्र संवाद प्रारंभ 26 में शिक्षा, रोजगार और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन

मथुरा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के बैनर तले प्रारंभ 26 नई पीढ़ी नई सोच छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में बुधवार को किया गया। इस आयोजन में जिलेभर से सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश पाठक ने युवाओं को राष्ट्र का भविष्य बताते हुए उन्हें नवाचार और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, डीयूएसयू की पूर्व सचिव करिश्मा ठाकुर और मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने छात्र राजनीति, लोकतांत्रिक भागीदारी और वैचारिक स्पष्टता पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर और कार्यक्रम संयोजक राजन पाठक ने युवाओं को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या और रोजगार के अधिकारों के लिए संगठन पूरी मजबूती से संघर्ष करेगा। इस दौरान हर्ष चौरसिया, हरीश पचौरी और प्रवीण ठाकुर की सक्रिय सहभागिता रही। संवाद सत्र में छात्रों ने उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े सवाल पूछे, जिनका वक्ताओं ने संतोषजनक समाधान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें