मथुरा में शहर कोतवाली के आशापुरी कॉलोनी में रविवार की रात संदिग्ध हालात में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि आशापुरी कॉलोनी में मकान के अंदर एक युवक के फंदे से लटके होने की सूचना मिली। वह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर के साथ मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही परिजन ने शव को नीचे उतार लिया। युवक की पहचान मनीष अग्रवाल (37) के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था और युवक का अपनी पत्नी से दो दिन पहले झगड़ा हुआ था। संभवत: इसी के चलते युवक ने यह कदम उठाया है। जांच की जा रही है।