मथुरा के बलदेव के गांव नगला गिरधर में गुरुवार सुबह 7 बजे गांव में धर्मशाला पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।