मथुरा के बलदेव में विश्वप्रसिद्ध दाऊजी महाराज हुरंगा 5 मार्च को आयोजित होगा। आयोजन सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए क्षेत्राधिकारी श्वेता वर्मा, थाना प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक कस्बा प्रभारी मिथलेश उपाध्याय ने बैठक में तैयारियां शुरू करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।