फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ठेकेदार की मारपीट ने ली दो मजदूरों की जान, गुस्साई भीड़ का हंगामा; दरोगा की वर्दी फाड़ी

मथुरा के सदर थाना क्षेत्र के दामोदरपुरा इलाके में दो मजदूरों की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। घायल मजदूर की माैत के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर रोड जाम कर दिया। जाम खुलवाने पहुंचे दरोगा के साथ गुसाईं भीड़ ने हाथपाई करते हुए वर्दी तक फाड़ डाली। परिजनों का आरोप है कि दोनों मृतक मजदूर कल्याण सिंह नाम के ठेकेदार के यहां मजदूरी का कार्य करते थे। दोनों मजदूरों के मजदूरी के पैसे ठेकेदार पर निकल रहे थे। आरोप है कि 24 फरवरी की रात को ठेकेदार दोनों मजदूरों को घर से बुलाकर पैसे देने के बहाने ले गया। उनके साथ घर पर ले जाकर मारपीट की गई। इस दौरान मनोज नामक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हरिओम को इलाज के लिए आगरा भर्ती कराया, जहां बीती रात हरिओम की इलाज के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद हरिओम का शव जब दामोदरपुरा पहुंचा तो परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर रोड जाम कर दिया। मौके पर एसपी सिटी राजीव कुमार सहित कई थाने की फोर्स पहुंच गई। ढाई घंटे लगे रहे जाम के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम खुल सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें