मथुरा। महानगर कांग्रेस कमेटी ने बृहस्पतिवार को अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेसियों ने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी और मामले में निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की मांग की। पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने कहा कि बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और न्याय से समझौता नहीं किया जा सकता। दोष सिद्ध होने पर दोषियों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए नारों के बजाय प्रभावी कदम उठाने जरूरी हैं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इसमें नरेशपाल जसावत, मुकीम कुरैशी, गुड्डू कुरैशी, सिम्मी बेगम, अशोक शर्मा, राहुल रावड़ा, आशीष अरोड़ा, रितेश सांवल, नीरज शर्मा, पूरन मुंसी, कृष्ण कुमार गौतम, सलीम खान, शिखा चौधरी, विजय सिंह, राहुल अरोड़ा, राहुल चतुर्वेदी, दीपक पाठक, अनमोल चतुर्वेदी आदि रहे।