फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में छाता बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, तहसील में नारेबाजी के बाद सौंपा ज्ञापन

मथुरा। छाता बार एसोसिएशन के द्वारा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी छाता के माध्यम से सौंपा गया है। इससे पूर्व तहसील परिसर में नारे बाजी की। एसोसिएशन का कहना है कि देश का सामाजिक ढांचा यूजीसी, आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट जैसी नीतियों के कारण असंतुलित हो रहा है, जो देश की एकता व अखंडता के लिए बाधक है। ज्ञापन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे सवर्ण छात्रों और गैर-राजनीतिक व्यक्तियों पर पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की गई है। बार एसोसिएशन ने मांग की है कि आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए तथा सरकार इन मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित निर्णय ले।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें