फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सड़क पर दाैड़ती कार बनी आग का गोला, कारोबारी परिवार की बाल-बाल बची जान

मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में एक कार आग का गोला बन गई। हादसे में कार सवार पांच सदस्यीय कारोबारी परिवार की जान बाल-बाल बची। गाड़ी मालिक नंदू धनगर ने बताया कि उन्होंने अक्टूबर 2024 में कार खरीदी थी। 26 अक्टूबर को वे चिंताहरण महादेव मंदिर से लौट रहे थे, तभी रास्ते में गाड़ी में आग लग गई। कुछ देर में पूरी कार जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें