मथुरा के कोसीकलां में हरियाणा के भिवानी जिले के लोहारू में 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा स्वामी की निर्मम हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने मनीषा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन धारण किया और हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा सरकार से इस जघन्य अपराध के दोषियों को कठोर सजा देने का आग्रह किया। मार्च के दौरान नारेबाजी के साथ हरियाणा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह घटना महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर सजा दिलाएं जाने की मांग की।