मथुरा के सुरीर में ईंट भट्ठा मजदूर की नृशंस हत्या कर दी गई। उसके चेहरे को ईंट से बुरी तरह कुचला गया। उससे पहले गोली मारी गई। इस हत्याकांड से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने सुरीर कोतवाली का घेराव कर जमकर हंगामा किया।