फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में नृत्य नाटिका मां गंगा के साथ ब्रजरज उत्सव आगाज

वृंदावन स्थित नवनिर्मित स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में शुक्रवार को पदमश्री हेमा मालिनी की प्रस्तुति नृत्य नाटिका मां गंगा के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभ हुआ। मां गंगा की महिमा के साथ नदियों के संरक्षण और स्वच्छता का संदेश सिने अभिनेत्री एवं सांसद पद्मश्री हेमा मालिनी की ‘गंगा’ में नृत्य, संगीत और भावपूर्ण अभिनय के जरिए इन प्रसंगों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, संत विजय कौशल महाराज, सांसद तेजवीर सिंह, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र और सीईओ लक्ष्मी नागप्पन सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें