तीर्थनगरी मथुरा के बलदेव में श्रीदाऊजी महाराज के जन्मोत्सव यानि बलदेव छठ पर शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभा यात्रा स्टेट बैंक से शुरू होकर नगर परिक्रमा करते निकलीं। श्रीदाऊजी महाराज की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। बैंड बाजों, नफीरी की धुन व भजनों पर श्रद्धालु थिरकते रहे। सेवायत वेशभूषा में धोती बगलबंदी में महिलाएं लहंगा फरिया में चल रहे थे। इस मौके पर श्री कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष पीतंबर पांडेय, पूर्व चेयरमैन कमल कुमार पांडेय, खूबीराम पांडेय, श्याम सुंदर पांडेय, विष्णु पांडेय, सभासद सौरभ पांडेय, सुनील पांडेय, प्रवीण पांडेय, खूबीराम पांडेय, रजत, मोनू पांडेय, दाऊदयाल पांडेय, सोनदेव पांडेय, उमेश पांडेय आदि थे। देर शाम को श्री दाऊजी मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। प्रकाश व्यवस्था व रंगीन गुब्बारों से मंदिर बहुत सुंदर लग रहा था, बैंड-बाजे व नफीरी की धुन पर श्रद्धालु महिला व पुरुष नाचते गाते हुए नजर आए। मंदिर में रात्रि को भारी भीड़ उमड़ी।