फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाजना में विशाल कुश्ती दंगल आयोजित, दिल्ली के मनीष ने हरिओम को हराकर जीता मुकाबला

तीर्थनगरी मथुरा में सोमवार को बाजना कस्बा में बलदेव छठ मेला पर विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में आए दूर दराज के पहलवान ने मल्ल विद्या का प्रदर्शन किया। मेला कमेटी ने जानकारी देते हुए बताया हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, पहलवान दंगल में अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें हर्ष पहलवान जावरा व बंटी पहलवान अहमदपुर के काफी रोमांचक मुकाबला हुआ। वही देवेंद्र पहलवान पलवल व नवी पहलवान मनीगढ़ के बीच कुश्ती के जोरदार मुकाबला हुआ। आशीष पहलवान दिल्ली, हरिओम पहलवान तिरबाया के बीच हुआ। अंतिम मुकाबला मनीष तिरबाया व गौरव छत्रसाल स्टेडियम दिल्ली के बीच हुआ। इसमें मनीष दिल्ली विजयी हुए मेला कमेटी ने मनीष को 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि संजय प्रधान सिद्दीकपुर व नगर पंचायत बाजना अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने सभी पहलवानों के हाथ मिलाकर कुश्ती करें। इस मौके पर दंगल कमेटी के अध्यक्ष छोटेलाल पेठे वाले, कोषाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सेठ,प्रमोद चौधरी, हरिओम शर्मा, अनीश पहलवान, असलम पहलवान, शीशपाल चौधरी, रज्जू पहलवान, चौधरी महेंद्र सिंह नेताजी, ऋषि पाल चौधरी, मेक श्याम पीटीआई, अंकित गोयल डीलर, शेर सिंह चौधरी, संदेश नौहवार आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें