फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा नेता सहित बेटे और भतीजे पर फायरिंग, गोली लगने से बेटा घायल

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार की शाम आरोपियों ने भाजपा नेता और उनके बेटे व भतीजों पर फायरिंग झोंक दी। गोली लगने से बेटा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना बलदेव थाना क्षेत्र के नगला अर्जुन गांव की है। गांव निवासी भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी डॉ एनपी सिंह भरंगर व उनके पुत्र और भतीजों पर नामजद युवकों ने फायरिंग झोंक दी। इसमें डॉ एनपी सिंह व भतीजे राहुल व प्रशांत बाल-बाल बच गए। उनके पुत्र पुष्पेंद्र के दाहिने हाथ में गोली लगी है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें