फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

मथुरा के ब्लॉक स्तरीय परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता में दस न्याय पंचायत स्तर की विजेता टीमों के बच्चों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। रोमांचक मुकाबलों में प्राथमिक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रामेश्वर (नगला गंगा) व बालिका वर्ग में ज्योति (नगला हरगोविंद) ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, जूनियर 400 मीटर दौड़ में नितिन (गजू) और कंपोजिट विद्यालय कारव की बालिका ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष राया राजकुमार अग्रवाल, ब्लॉक प्रतिनिधि रनवीर सिंह मास्टर और अखिल अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया, जबकि खेलकूद नोडल प्रभारी राजीव कुमार शर्मा व ब्लॉक व्यायाम शिक्षिका रीना सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कबड्डी, खो-खो तथा गोला व तस्तरी फेंक (पूर्व माध्यमिक विद्यालय अनोरा के वीरेंद्र द्वारा स्वर्ण) में गजू, मदेम, भैंसारा, लोहवन और विजाहरी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सभी मुकाबलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अनौड़ा न्याय पंचायत ने चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की और विजेता छात्र अब जिला स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने में संजय सिंह, अनुपम शीतल, गोवर्धन दास गुप्ता, हरिओम गुप्ता, मुरारी लाल शर्मा, अमित शर्मा, पूनम गर्ग, तेजवीर सिंह, दीपक गुप्ता, भगवान सिंह पचोरी, हरीश चौधरी, जिला व्यायाम शिक्षक प्रभु कांत उपाध्याय व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें