मथुरा मे प्रशासन ने कचहरी पर करीब 50 से अधिक अधिवक्ताओं के चैंबरों को ध्वस्त करा दिया। गुस्साए अधिवक्ताओं ने रविवार दोपहर को कचहरी पर हंगामा किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बार एसोसिएशन के सचिव शिवकुमार लवानिया का कहना है सोमवार से सभी अधिवक्ताओं की हड़ताल रहेगी। प्रशासन को बिना नोटिस दिए कार्रवाई करने का जवाब दिया जाएगा।