फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या...सामान रखने को लकर हुआ था विवाद; जांच में जुटी पुलिस

अरुन पाराशर Updated Sun, 14 Dec 2025 02:41 PM IST

मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र के राधा टाउन कॉलोनी में रविवार सुबह लगभग 11 बजे गोलीबारी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस के अनुसार घटना में 62 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में यह सामने आया कि मृतक गजेंद्र (उम्र 62 वर्ष) और उन्हीं के मकान के फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले विष्णु के बीच किसी सामान को रखने को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान आरोपी विष्णु ने कथित तौर पर गजेंद्र पर फायर कर दिया। गोली लगने से गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन प्राथमिक उपचार के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर (शिकायत) के आधार पर आरोपी विष्णु के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपी विष्णु को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें