उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हेमा मालिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया साइट एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह हेलीकॉप्टर से उतरती हैं और कार में बैठने के लिए आती हैं। इसी बीच उनकी आवाज सुनाई देती है। वह कार चालक से गाड़ी की सीट पीछे करने की बात कहती हैं। इसे फोकस करके एक्स पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। 1.20 सेकंड के इस वीडियो पर सुनाई दे रही हेमा मालिनी की वार्ता पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक्स यूजर इसे हेमा मालिनी के गुस्से से जोड़ रहे हैं। उन्होंने अपने अकाउंट से अलग अलग कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है।