कोसीकलां में चित्रकूट के प्रतीक ग्यालाल ट्रस्ट से पुष्पक विमान के प्रतीक रथ पर बृहस्पतिवार रात्रि 9 बजे श्रीराम, जानकी एवं लक्ष्मण की सवारी हनुमान सहित निकाली गई। श्रीराम की सवारी को भरत मिलाप चौक पहुंचने में लगभग दो घंटे से अधिक का समय लगा। इस दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। पुराने बिजलीघर पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, नरदेव चौधरी, दिनेश बठैनिया, सुभाष गोयल, हरिओम गुप्ता, गांधी पार्क के समीप अग्रवाल सभा अध्यक्ष संजीव जाविया, देशबंधु अग्रवाल, अग्रसेन नगर मौड पर तरूण सेठ, हरीश अग्रवाल, पिंटू, हैप्पी गर्ग, नवांसु अग्रवाल, अरूण अग्रवाल, सीमा रानी आदि ने आरती उतारी। संस्थान के मेला आचार्य मोरमुकुट शास्त्री, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, समन्वयक राहुल जैन कामियां, संयोजक खगेंद्र सिंह, अध्यक्ष गिर्राज चौधरी, अनुराग तायल, विजय शर्मा आदि थे।