राम मंदिर को लेकर औवेसी के दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मंदिर अयोध्या में ही बनेगा। हिंदू और मुसलमान दोनों मिलकर राम मंदिर का निर्माण करेंगे। गिरीराज सिंह ने आगे कहा कि औवेसी जैसे लोग देश तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पूजा पद्धति अलग अलग भले ही है लेकिन हम सबके वंशज एक थे।