मथुरा के राया में व्यापारी मोहल्ला में मेडिकल विजलेंस टीम ने छापेमारी कर बिना लाइसेंस के चलाए जा रहे दवाई के गोरखंधे का खुलासा किया। इस मामले में एक आरोपी को अरेस्ट भी किया गया। एसडीएम महावन अनुनय झा और आगरा औषधि विभाग के सहायक आयुक्त पीके मोदी के नेतृत्व में टीम ने व्यापारी मोहल्ला में राजेश और नाजिम शाह के घर पर छापा मारा। राजेश को बिना लाइसेंस के दवाइयां बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वहीं छापेमारी की खबर लगते ही अपनी दुकान छोड़कर भागे एक दुकानदार की मेडिकल शॉप को टीम ने सीज कर दिया।