फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ये है मैनपुरी पुलिस...थाने के गेट पर धरने दे रहा युवक, सीओ के इस कृत्य से है नाराज

मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र के त्रिलोकपुर निवासी गौरव चौहान शनिवार की रात्रि में थाना में रिपोर्ट न दर्ज होने के साथ सुनवाई न होने पर सीओ के पास पहुंचे। वहां से दलाल कहकर भगा दिया गया। जब थाना पहुंचे वहां भी इंचार्ज ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने थाने के गेट पर ही धरना देना शुरू कर दिया है। गौरव चौहान के साथ अन्य गांव के लोग भी सीओ की कार्यशैली से परेशान होकर थाने के गेट के सामने धरने पर बैठे। सीओ ने अपने कार्यालय में दलाल कहकर गौरव चौहान को अपमानित कर भगा दिया। वहीं गौरव चौहान का कहना है कि मेरे एक रिश्तेदार के साथ मारपीट के बाद भी तहरीर दी थी फिर भी रिपोर्ट नहीं लिखी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें