फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सराफा की दुकान से महिला ने पार की सोने की चेन, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; देखें वीडियो

अरुन पाराशर Updated Wed, 22 Oct 2025 05:03 PM IST

मैनपुरी के सदर बाजार सुनार गली स्थित एक सराफ की दुकान पर मंगलवार को खरीदार बनकर पहुंची महिला अपने पुरुष साथी के सहयोग से सोने की चेन चोरी कर ले गई। वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी सुभाष चंद्र सोलंकी की सदर बाजार सुनार गली में सराफा की दुकान है। मंगलवार को दुकान पर एक महिला और पुरुष दुकान पर आए। उन्होंने सोने की चेन दिखाने के लिए कहा, जब वह चेन दिखा रहे थे। इस बीच महिला ने हाथ की सफाई दिखाते हुए एक सोने की चेन चोरी कर अपने साथी को पकड़ा दी और कुछ देर बाद कोई भी चेन पसंद नहीं आने की बात कह कर दुकान से चली गई। शक होने पर सराफा व्यापारी ने सीसीटीवी देखे तो होश उड़ गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई थी, सराफा व्यापारी ने खरीदार बनकर आई महिला और साथी की काफी तलाश की, मगर कहीं भी पता नहीं लग सका। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें