मैनपुरी के भोगांव के छाछा ग्राम सभा के पट्टे निरस्त होने के चलते सैकड़ो ग्रामीण जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों के साथ भोगांव के विधायक रामनरेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे। उन्होंने जिलाधिकारी से बात कर गांव वालों के पट्टे बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सालों से ग्रामीण पट्टों पर खेतीबाड़ी कर रहे हैं, उससे उनका परिवार चल रहा है। ऐसे में उनके सामने परिवार के पालन पोषण का संकट आ जाएगा।