फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गजब हाल...झोपड़ी और कच्चे मकान, कागजों में घोषित कर दिया गरीबी मुक्त ग्राम पंचायत

शासन की ओर से मैनपुरी जनपद की सहन ग्राम पंचायत को कागजों में गरीबी मुक्त घोषित कर दिया है, लेकिन अभी भी तमाम परिवार ऐसे हैं जो कच्चे मकान में रह रहे हैं। युवाओं के पास रोजगार नहीं है। इसके अलावा करीब 151 अति गरीब परिवार हैं जिनका अंत्योदय राशन कार्ड बना हुआ है। फिर भी ग्राम पंचायत को कागजों में गरीबी मुक्त घोषित कर दिया गया है। जबकि ना तो इस योजना के बारे में ग्राम पंचायत प्रधान को जानकारी है और ना ही अधिकारियों को इसके बारे में कुछ पता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किस आधार पर इस ग्राम पंचायत को गरीबी मुक्त घोषित किया गया है। करहल विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सहन की प्रधान अनीता देवी ने बताया कि पंचायत में 11 गांव हैं जिनमें करीब 15000 की आबादी है और 5200 से अधिक मतदाता हैं। करीब 500 मनरेगा जॉब कार्ड हैं, उनमें से करीब 219 सक्रिय हैं। करीब 100 परिवारों के पास आवास नहीं है। बीपीएल और अंत्योदय राशन कार्ड धारक परिवारों की संख्या 1094 है। कई लोग ऐसे हैं, जिनके पास कोई रोजगार नहीं है। सर्दी के बीच कई लोग कच्चे मकान और झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं। इन लोगों के लिए कई बार सरकारी आवास योजना का सर्वे हुआ, फोटो भी खींचे गए, लेकिन उनको अभी तक आवास की योजना का लाभ नहीं मिल पाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें