फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा...पिकअप की टक्कर से भाई-बहन और जीजा की दर्दनाक मौत; परिवार में मचा कोहराम

Dhirendra Singh Updated Tue, 28 Apr 2026 01:50 PM IST

मैनपुरी । थाना कोतवाली क्षेत्र में पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार बहन भाई और जीजा की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। जानकारी के अनुसार जनपद फिरोजाबाद के मोहल्ला ककरऊ निवासी धर्मेंद्र सिंह 50 पुत्र रामचरण अपनी पत्नी बेबी और जनपद मैनपुरी के गांव तावेपुर निवासी साले संजय सिंह 40 के साथ गांव ताबेपुर मैनपुरी जा रहे थे। तीनों को गांव ताबेपुर में बेबी के ताऊ सादौ सिंह की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार थाना मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में शीतला माता मंदिर के पास पहुंचे वैसे ही पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी गणेश साहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें