बेवर के मोहल्ला काजीटोला दक्षिणी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लीकेज के चलते पानी की बर्बादी हो रही है। घरेलू कनेक्शन की पाइप लाइन फट जाने से रोज हजारों लीटर पानी सड़क पर बह जाता है। जल लिपिक सुरजीत सिंह ने बताया कि कनेक्शन धारक को लाइन मरम्मत के लिए निर्देशित किया जाएगा।