कानून व्यवस्था का जायजा लेने शनिवार को कस्बा बेवर पहुंचे एसपी ग्रामीण ने पुलिस बल के साथ प्रमुख चौराहों आदि स्थानों पर पैदल गश्त किया। इस दौरान व्यापारियों व आमजन से संवाद कर समस्याओं आदि के बारे में जाना, थाने में शिकायतें सुनीं। पैदल गश्त के दौरान एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने व्यापारियों से कहा कि उन्हें यदि किसी प्रकार की परेशानी आए तो वह पुलिस की सहायता ले सकते हैं। किसी प्रकार के बड़े लेनदेन के लिए भी पुलिस की मदद ले सकते हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक से कहा कि सड़क व फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त कराएं। जो नियम तोड़े उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई करें। एसपी ग्रामीण ने थाने पहुंचने के बाद शिकायत लेकर आए लोगों की समस्याओं को सुना। शिकायतों पर थाना प्रभारी को कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि थाने में आने वाला कोई भी पीड़ित निराश न लौटने पाए।