फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ निकलेगी श्रीराम विवाह शोभायात्रा

करहल। श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत 16 अक्टूबर को कस्बे में श्रीराम विवाह शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस संबंध में रामलीला महोत्सव समिति के सचिव नितिन चतुर्वेदी ने प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा शुक्रवार शाम छह बजे मोटामल महाराज मंदिर से शुरू होगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजों और डीजे समेत करीब 90 आइटम शामिल होंगे। उन्होंने कस्बे के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाने की अपील की। इस दौरान समिति के सचिव नितिन चतुर्वेदी, अध्यक्ष बलराम दुबे, संरक्षक अमर सिंह यादव, उपाध्यक्ष सुभाष यादव, कोषाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी,लालसिंह वर्मा चिदरूप जैन, जीतू पांडेय, अंशुल और अंकित मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें