फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चलती रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 44 यात्रियों की जान बाल-बाल बची

घिरोर। कस्बे को बीचो-बीच तब सनसनी फैल गई जब एक चलती हुई रोडवेज में अचानक से आग लग गई। बस में बैठी सवारियों के साथ आसपास के लोगों में अफरा - तफरी मच गई। कस्बा घिरोर के बीच बाजार का है जहां सरनाम मेडिकल के पास एक रोडवेज में अचानक से आग लग गई । रोडवेज बस शिकोहाबाद से आ रही थी और मैनपुरी से गुजरती हुई फरुखाबाद जा रही थी। बस में आग लगते ही बड़ा रूप ले पाती उससे पूर्व ही रोडवेज चालक और कस्बे के युवाओं के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया । हालांकि बस में लगभग 44 सवारी भरी हुई थी। किसी भी सवारी को कोई नुकसान नहीं हुआ। वही चालक सोने लाल ने बताया कि चलती बस में वायरल शॉर्ट हो गया था जिससे आग लग गई आनन फानन में आग पर काबू पा लिया गया है। अब बस शिकोहाबाद से हैल्पर आने के बाद जा सकेगी। रास्ता में बस होने से लोगों की मदद से धक्का लगवाकर आगे बढ़वाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें