मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर ग्राम नगला ताल के पास एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल है। जीटी रोड हाईवे पर आवागमन करीब एक घंटे तक बंद रहा। बेवर की ओर से छिबरामऊ जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार करते हुए कानपुर-आगरा लेन में पहुंच गई। इस लेन पर नवीगंज से आ रहे एक ट्रक से कार बुरी तरह टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दीपक (36), उनकी पत्नी पूजा (34), बेटियां आशी (9), आर्या (4) और बहन सुजाता (50) शामिल हैं।