मैनपुरी के बेवर में प्रभु रामलीला कमेटी के तत्वावधान में नगर के जीटी रोड स्थित रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में कुंभकरण और मेघनाद वध की लीला का मंचन स्थानीय बाल कलाकारों द्वारा किया गया। लीला में लक्ष्मण के जीवित बच जाने पर लंका का राजा रावण अपने भाई कुंभकरण को जगाने के लिए जाता है। श्रीराम और लक्ष्मण से युद्ध करते हुए कुंभकरण का वध हो जाता है। लीला को देखने हेतु दर्शकों की भारी संख्या मैदान में दिखाई दी। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, लकी पांडेय, नितिन त्रिपाठी, अन्नू दीक्षित, लालजी दीक्षित, रानू गुप्ता, सत्यम मिश्रा, प्रबल शुक्ला आदि मौजूद रहे।