मैनपुरी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दिए। मैनपुरी, बरनाहल, करहल, किशनी और बेवर समेत सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों का प्रकोप, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने और खाद एवं बीज की कालाबाजारी पर भी रोक लगने की मांग की। ब्लॉक जागीर अध्यक्ष प्रदीप कुमार और ब्लॉक किशनी अध्यक्ष जरार सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर नए आधार कार्ड बनवाने की मांग की। बरनाहल में डॉ. दुर्वेश पाइथा, जिलाध्यक्ष मुकेश यादव और रामनिवास पाल ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया। बेवर में ब्लॉक अध्यक्ष संतोष यादव ने तरावादेव टोल प्लाजा से आवारा पशुओं को हटाने और घरेलू गैस की कालाबाजारी रोक की मांग पर प्रभारी बीडीओ आलोक कुमार वर्मा एवं एडीओ पंचायत जयकुमार सक्सेना को ज्ञापन दिया। इस मौके पर सचिन, रामनिवास पाल, नरेंद्र शास्त्री, सुभाष चंद्र, अखिलेश यादव, जीतू शाक्य, हरवीर सिंह मौजूद रहे।