मैनपुरी के करहल में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कस्बे मे भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा तहसील मुख्यालय के पास से शुरू होकर तहसील तिराहा, सुभाष गेट, किशनी चौराह होकर गुजरी। इस दौरान अर्जुन, हेम कुमार, सतीश कुमार, जयवीर सिंह, दिनेश, सुरेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।