मैनपुरी के बेवर में बीती रात पुलिस ने एसओजी टीम के साथ मिलकर देसी राइफल व 315 बोर के तमंचा समेत युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सचिन कुमार पुत्र रमेश चंद्र निवासी गढ़िया छिनकौरा बताया। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध फैक्ट्री मेड एक देसी राइफल 315 बोर, तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, 46 खोखा कारतूस 315 बोर, 70 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किए।