दिल्ली धमाके के बाद मैनपुरी पुलिस भी अलर्ट है। एसपी के निर्देशन में संदिग्धों की निगरानी व पहचान को लेकर ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सीओ सिटी ने पुलिस बल के साथ बस्तियों झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे लोगों से नागरिकता संबंधी जानकारी ली। उनके आधार कार्ड आदि देखे।