फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मंदिर मार्ग पर कीचड़ और गंदगी ने ली श्रद्धालुओं की परीक्षा

मैनपुरी के प्राचीन श्री चांदेश्वर महादेव मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार को दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दाैरान मंदिर मार्ग पर कीचड़ और गंदगी ने श्रद्धालुओं की परीक्षा ली। जगह-जगह सड़क टूटी होने के कारण जलभराव हो गया, जिससे श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंदिर पहुंचने के लिए श्रद्धालु सड़क किनारे से बचते-बचाते निकलते देखे गए। सावन शुरू होने से पहले ही श्रद्धालु लगातार सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे, लेकिन इस ओर ध्यान न देने के चलते परेशानी बढ़ गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें