फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मैनपुरी में ट्रक ड्राइवर और पुलिस के बीच झड़प, पथराव से मची भगदड़; दागे गए आंसू गैस के गोले

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में केन्द्र सरकार के नए कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे वाहन चालकों ने एक्सप्रेस-वे पर पथराव कर दिया। वाहनों पर हुए पथराव से दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने भी लाठियां फटकारना शुरू कर दीं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए। पथराव के दौरान एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के पहिये थम गए, जिसकी वजह से यहां लंबा जाम लग गया। एक्सप्रेस-वे पर हुए बवाल की सूचना मिलते ही घिरोर और दन्नाहार से भी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ते हुए हालतों पर काबू पाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें